अपना देश

तीर्थयात्रियों को लेकर आ रही बस खाई में गिरी : 21 लोगों की मौत, 69 घायल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश 30 मई :जम्मू के अखनूर में गुरुवार दोपहर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। हादसा जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में उत्तर प्रदेश के हाथरस के करीब 60 लोग सवार थे। हाथरस से शिव खोरी जा रहे थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। वहीं, इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।

उत्तर प्रदेश के हाथरस से तीर्थयात्रियों को लेकर आ रही बस के चालक का नियंत्रण हट गया। इसके चलते जम्मू-पुंछ हाईवे पर अखनूर के चुंगी मोड़ इलाके में रोड से फिसलकर बस गहरी खाई में गिर गई। इसके बाद राहत एवं बचाव अभियान तत्काल शुरू किया गया। सीनियर सिविल, पुलिस, सेना के अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने इसकी निगरानी की।

घायलों को अखनूर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायलों को जम्मू शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में मारे गए लोगों की सही पहचान अभी भी की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर राजेंद्र सिंह तारा ने बताया, “अखनूर बस दुर्घटना में 21 लोगों की मौत हो गई है जबकि 69 अन्य घायल हो गए।

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 69 से अधिक लोग घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। घायलों को अखनूर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को जम्मू शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा गया। वहीं, इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।

पीएम मोदी ने कहा, “अखनूर में बस दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द ठीक हो जाएं। बस दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और जम्मू-कश्मीर के डिप्टी गवर्नर मनोज सिन्हा ने भी इस पर गहरा दुख जताया है।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *