भारत में कल होगा ईद-अल-अज़हा, जानें शहर के अनुसार बकरीद की नमाज़ का समय

नई दिल्ली6 जून :इस्लाम धर्म के लिए बकरीद का पर्व काफी खास होता है। बता दें कि मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए ईद उल अजहा साल का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार मनाते हैं। इस दिन बकरे के अलावा कुछ विशेष जानवरों का कुर्बानी दी जाती है। इस्लामिक कैलेंडर में 12 महीने होते हैं और इसका धुल्ल हिज इसका अंतिम महीना होता है और इसी महीने की दसवीं तारीख को ईद उल अजहा यानी बकरीद का पर्व मनाया जाता है। इस दिन अनुयायी नमाज अदा करने के साथ बकरे की कुर्बानी देते हैं। आइए जानते हैं बकरीद का महत्व और इस दिन कुर्बानी देना क्यों माना जाता है खास और आपके शहर में किस समय होगी नमाज…
इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, 12वें महीने जु अल-हज्जा की 10वीं तारीख को ईद उल-अज़हा का पर्व मनाया जाता है। इस साल ज़ु अल-हज्जा महीना 30 दिन का है। आज बकरीद का पर्व मनाया जा रहा है।
शहर के अनुसार बकरीद की नमाज का समय
दिल्ली: सुबह 6:00 से 6:20 तक
मुंबई: सुबह 6:15 से 6:35 तक
लखनऊ: सुबह 5:55 से 6:15 तक
बेंगलुरु- सुबह 6:10 से 6:30
आगरा – शाही ईदगाह सुबह 6.45 से
लखनऊ- ऐशबाग ईदगाह में सुबह 10 बजे
मुरादाबाद- ईदगाह में सुबह 7:00 से 7:30
रांची- ईदगाह में सुबह 9 बजे