पूर्वांचल

विद्युत विभाग:पूर्वान्चल निगम दरबार के पहरेदारों ने बंद किया गेट:गेट पर ही महिलाओं फरियादियों का हंगामा:दरबारियों ने मिलवाया वज़ीर से

वाराणसी 4 फ़रवरी: 21 जिलों तक फैली पूर्वान्चल विद्युत वितरण निगम की रियासत के वाराणसी *विद्युत नगर* दरबार मे रियासत की महिला फ़रियादियो का समूह जब अपनी फरियाद लेकर महल के चौखट पर पहुँची तो दरबार के पहरेदारों ने बंद किया गेट।

फरियादियो के लिए दरबार का गेट बंद करने का चलन इन दिनों है प्रचलन में

दरबारियो द्वारा गेट बंद कर देने पर अपनी फरियाद को निगम रियासत के मालिक को सुनाने के लिए महिला फ़रियादी गेट पर ही धरना देने लगी।
पूर्वान्चल विद्युत निगम रियासत की महिला प्रजा सौभाग्य योजना के नाम पर थमाये गये लाखों के बिल से परेशान थी जिसकी फरियाद लेकर वे सभी *विद्युत नगर* दरबार पहुँची थी।
निगम रियासत के वाराणसी में सीरगोवर्धन स्थित दलित बस्ती की महिलाओं का आरोप था कि उन्हें सौभाग्य योजना के नाम पर सैकड़ो कनेक्शन का लाखों रुपए का बिल बनाया गया है,फर्जी बिल दिया गया है।
सीरगोवर्धन की दलित बस्ती से लगभग 40 महिलाएं दोपहर 12 पूर्वान्चल निगम दरबार विद्युत नगर पहुंच गई। दरबार का मुख्य गेट बंद कर दिये जाने से गेट पर ही बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
महिलाओं द्वारा दरबार के गेट पर हंगामा की जानकारी मिलते ही दरबारियो में हड़कम मच गया।

रियासत की प्रजा का फर्जी बिजली मिलने को लेकर दरबार पर किया हंगामा

महिला प्रजा के समूह के द्वारा विद्युत नगर दरबार के बाहर हंगामा की सूचना मिलने पर रियासत के मालिक के स्टाफ अधिकार देवेश भास्कर,अधिशासी अभियंता,प्रशासन आजाद शत्रु और सिविल इकाई के अधीक्षक अभियंता रोशन कुमार मौके पर पहुंचे। महिलाओं से बातचीत की। महिलाएं वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने की जिद पर आई थी महिलाओं की मुलाकात वाराणसी के कार्यवाहक मुख्य अभियंता अनिल वर्मा से कराई।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *