विद्युत विभाग:बढ़ती गर्मी के बीच उपकेन्द्रों के निरक्षण पर अधिकारी :प्रबंध निदेशक ने शक्तिपीठ उपकेंद्र का किया निरीक्षण:दिये आवश्यक निर्देश

वाराणसी 3 मई:बढ़ती गर्मी के बीच ट्रिपिंग विहीन व्यवस्था के लिए पूर्वान्चल निगम के अधिकारी उपकेन्द्रों के निरीक्षण पर निकले। निगम ने तमाम अधिकारियों को काम पर लगाया है।
वही पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंधन निदेशक शंभु कुमार ने शुक्रवार को वितरण खंड,पहाडिया के शक्तिपीठ उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान पावर ट्रांसफामर्र की कार्यक्षमता की जानकारी ली।
पहाड़िया उपकेंद्र पर पांच MVA ट्रांसफार्मर की जगह 10 MVA का ट्रांसफार्मर लगाया है। लगभग एक घंटें तक प्रबंध निदेशक ने स्विच यार्ड से लेकर राजस्व वसूली की समीक्षा की। उन्होंने उपकेंद्र के कई रजिस्ट्रर चेक किये,निर्बाध आपूर्ति करने के लिए अधिकारियों केा निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को फॉल्ट होने के जानकारी मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचे के निर्देश दिए और कम समय पर फॉल्ट की मरम्मत किये जाने को कहा जिससे अनावश्यक देरी से बचते हुए समय से पहले बिजली आपूर्ति सुचारू हो सके।