पूर्वांचल
विद्युत विभाग:वाराणसी में भेलूपुर एवं नगर निगम उपकेंद्र से दो घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

वाराणसी 13 जून: अनुरक्षण कार्य के चलते 33/11 भेलूपुर एवं नगर निगम उपकेन्द्र से 14 जून को दो घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
अधीक्षण अभियंता, नगरीय विद्युन वितरण मण्डल प्रथम के अनुसार भेलूपुर उपकेन्द्र से सुबह 10 बजे से दोपहर 12 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे उपकेन्द्र से जुड़े भगवान दासा कॉलोनी, रथयात्रा एवं आस-पास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
जबकि 33/11 नगर निगम उपकेन्द्र से भोर में 3 से 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित होगी। इससे उपकेंद्र से जुड़े सिगरा, सोनिया, सराय फाटक, कस्तुरबा नगर, सिद्धगिरी बाग, औरंगाबाद गांधी नगर, अशोक नगर एवं अस-पास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।।