विद्युत विभाग:ED ने जब्त की पूर्व एमडी की संपत्ति:आय-व्यय की जांच के बाद 2.85 करोड़ की मकान,दुकान औऱ कृषि भूमि अचल संपत्ति:अवैध आय वैध आय से 163% अधिक

वाराणसी/लखनऊ 12 जनवरी:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लखनऊ जोनल टीम ने शनिवार को UPPCL के रिटायर MD अयोध्या प्रसाद मिश्र की दो करोड़ 85 लाख की सम्पत्ति जब्त कर ली। यह कार्रवाई लखनऊ और गोण्डा में की गई। ईडी ने लखनऊ में उनका फ्लैट, एक दुकान और गोण्डा में कृषि भूमि जब्त की है। उनके खिलाफ आय से तीन करोड़ 15 लाख अधिक खर्च में विजिलेंस ने केस दर्ज किया था। इस पर ईडी ने भी जांच शुरू की थी।
बताते चले पूर्व MD बिजली विभाग में CPF/GPF के हजारों करोड़ के घोटाले में भी आरोपी है इस मामले में भी जेल जाने के बाद ज़मानत पर है।
विजिलेंस ने जांच में पाया था कि रिटायर एमडी अयोध्या प्रसाद मिश्र ने एक तय अवधि में एक करोड़ 92 लाख रुपये अर्जित किए थे। पर इस दौरान पांच करोड़ आठ लाख रुपये खर्च किए। यह उनकी वैध आय से 163.23% अधिक था। जांच में यह भी पता चला कि पूर्व MD ने परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में काफी रकम जमा की। फिर अचल सम्पत्तियां बनाई। इस संबंध में अयोध्या प्रसाद मिश्र संतोषजनक जवाब या सानहीं दे सके, न साक्ष्य उपलब्ध करा सके थे।
इसके बाद ही ईडी ने यह कार्रवाई की। अयोध्या प्रसाद के खिलाफ विभाग के लोगों ने ही विजिलेंस से शिकायत की थी जिस पर विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज की थी। ईडी के अफसरों के मुताबिक इस मामले में अभी जांच चल रही है। उनकी कुछ और सम्पत्तियों का ब्योरा जुटाया गया है जिस पर भी जल्दी ही कार्रवाई की जाएगी।