विद्युत विभाग:MD की फ़टकार के बाद स्मार्टसिटी में 30 करोड़ के फर्जी टेंडर घोटाले के आरोपी लिपिक पहुँचे नवतैनाती कार्यालय
वाराणासी 4 दिसंबर::स्मार्टसिटी वाराणसी के विद्युतीय कार्यो के 30 करोड़ के फर्जी टेंडर घोटाले के मास्टरमाइंड लिपिक प्रबंध निदेशक की फ़टकार के बाद पहुँचे नवतैनाती कार्यालय।
प्रबंधन औऱ लिपिक का कारनामो से वाराणासी में जमे रहने के सारे हथकंडे फेल
कोर्ट में मामला खारिज होने औऱ शम्भू की फ़टकार के बाद मास्टरमाइंड लिपिक ने नवतैनाती कार्यालय किया जॉइन
उल्लेखनीय है कि 30 करोड़ के फर्जी टेंडर घोटाले में पूर्वान्चल की 2 सदस्यी जांच समिति आज तक जांच नही कर पाई इसके विपरीत पूर्वान्चल निगम के मुखिया शम्भू के दरबारियो ने आरोपी को वाराणासी में फिर से तैनात करने की तैयारी कर रखी है जिसका खुलासा उपभोक्ता की आवाज़ ने किया।
लिपिक के काले कारनामे जिसपर बिछी प्रबंधन की चादर
उपभोक्ता की आवाज की पड़ताल में पता चल कि 30 करोड़ के फर्जी टेंडर घोटाले की फाइलों को गायब कर दिया गया साथ ही कार्यालय के CCTV कैमरों औऱ हार्ड डिस्क भी गायब कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार घोटाले का सुर्खियों में आने के बाद लिपिक राहुल कुमार फ़ाइल व CCTV मामला कैमरों समेत हार्ड डिस्क निकाल कर अपने साथ ले गये।
उल्लेखनीय है कि मामले में लीपापोती करने के लिए आरोपी लिपिक का तबादला वाराणासी क्षेत्र से गोरखपुर क्षेत्र किया गया।
गायब फ़ाइलो की सूची विवरण
1- 50/UEDC-1/2023-24
2- 67/UEDC-1/2023-24
3- 71/UEDC-1/2023-24
4- 05/UEDC-1/2022-23
5- 37/UEDC-1/2022-23
6-39/UEDC-1/2022-23
7-52/UEDC-1/2022-23
8-59/UEDC-1/2022-23
9-66/UEDC-1/2022-23
10-67/UEDC-1/2022-23
11-68/UEDC-1/2022-23
12-69/UEDC-1/2022-23
फर्जी टेंडर की फ़ाइलो में अधीक्षण अभियंता के हस्ताक्षर एव समिति के हस्ताक्षर, एग्रीमेंट पर अधीक्षण अभियंता के हस्ताक्षर, चेक लिस्ट औऱ BOQ पर हस्ताक्षर नही है।