ताज़ातरीन

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का राष्ट्रीय मंच पर डंका: ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ में मिला दूसरा स्थान

भारत मंडपम, नई दिल्ली 04नवंबर :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्त्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सोलर पैनल स्थापना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, जबकि इस योजना में लखनऊ को प्रथम स्थान प्रदान किया गया है।

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एक भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान प्रबंध निदेशक संदीप कुमार को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया और उन्होंने मंच पर यह पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा एवं पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और इस शानदार सफलता पर प्रबंध निदेशक  एवं पूरी पूर्वांचल टीम को बधाई दी।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का मुख्य उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना और उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। पूर्वांचल डिस्कॉम के अंतर्गत आने वाले जनपदों में उपभोक्ताओं को योजना का त्वरित लाभ पहुंचाने, नेट मीटरिंग और सोलर रूफटॉप संस्थापन की प्रक्रियाओं को सुलभ बनाने के कारण यह बड़ी उपलब्धि संभव हो सकी है।

प्रबंध निदेशक  ने इस सम्मान और सफलता का श्रेय डिस्कॉम के सभी अभियंताओं, तकनीकी कर्मचारियों, फील्ड टीमों और सम्मानित उपभोक्ताओं के निरंतर सहयोग को दिया है। पावर कारपोरेशन नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि पूर्वांचल डिस्कॉम आने वाले समय में हरित ऊर्जा और उपभोक्ता सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button