ताज़ातरीन

विद्युत विभाग :पूर्वांचल पावर कॉरिडोर हलचल: देवरिया विद्युत वितरण मंडल में बड़ा फेरबदल,लंबे अवकाश पर चल रहे अधीक्षण अभियंता संबद्ध; घनश्याम को मिली कमान

देवरिया 13नवंबर :पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कार्यालय द्वारा जारी दो महत्वपूर्ण कार्यालय ज्ञापों ने बिजली विभाग के पावर कॉरिडोर में हलचल तेज कर दी है। देवरिया विद्युत वितरण मंडल में लंबे समय से अवकाश पर चल रहे अधीक्षण अभियंता श्री अमित कुमार सिंह के प्रकरण में डिस्काॅम प्रबंधन ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें मुख्यालय (वाणिज्य अनुभाग) से संबद्ध कर दिया है, जबकि उनकी जगह पर घनश्याम को देवरिया मंडल की कमान सौंपी गई है।

विद्युत महकमे और प्रशासनिक गलियारों में इस तबादले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और कयासों का दौर शुरू हो गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि श्री अमित कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता अवकाश से आने के उपरांत प्रबंध निदेशक, पूॅ०वि०वि०नि०लि० वाराणसी में अपनी योगदान रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

पावर कॉरिडोर के गलियारों में सुगबुगाहट: DM के हंटर” का असर?

बिजली विभाग के भीतर और प्रशासनिक सूत्रों में इस बात की जोरदार चर्चा है कि देवरिया जिले में हाल के दिनों में प्रशासनिक सख्ती और सख्त कार्यप्रणाली के चलते स्थिति असहज हो चली थी।

चर्चाओं का बाजार गर्म है कि जिला प्रशासन के सख्त तेवरों और कार्यशैली के आगे विभागीय स्तर पर ढिलाई की गुंजाइश खत्म हो चुकी थी, जिसके बाद जमीनी स्तर पर काम करने के दौरान असहजताएं उभरकर सामने आने लगी थीं।

लंबे अवकाश के लंबे सिलसिले के बाद आखिरकार डिस्काॅम प्रबंधन को हस्तक्षेप करना पड़ा और प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए यह फेरबदल करना पड़ा। जानकारों का मानना है कि नए अधीक्षण अभियंता घनश्याम के सामने देवरिया मंडल में व्यवस्था को पटरी पर लाने और पेंडिंग कार्यों व राजस्व वसूली को गति देने की बड़ी चुनौती होगी।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button