पूर्वांचल

चाइनीज मांझे के खिलाफ फूटा गुस्सा: उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी ने की पूर्ण बहिष्कार की मांग

गिरजाघर पेट्रोल पंप के पास चलाया गया जन-जागरण अभियान

डाला छठ पर ड्रोन से निगरानी की उठी मांग— शहर की नामचीन संस्थाओं और प्रशासन की चुप्पी पर जताया गया रोष

वाराणसी 12नवंबर :उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी के तत्वावधान में चाइनीज मांझे के घातक प्रयोग के खिलाफ चलाए जा रहे जन-जागरण अभियान के दूसरे चरण के तहत गिरजाघर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद वर्मा मौर्य के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी डाला छठ पर्व को ‘चाइनीज मांझा मुक्त’ बनाना और आमजन को इस जानलेवा मांझे के प्रति जागरूक करना रहा।

“जानलेवा है चाइनीज मांझा, कई लोगों की जा चुकी है जान”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चाइनीज मांझा इंसानों के साथ-साथ बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए भी जी का जंजाल बन चुका है। आए दिन इस मांझे की चपेट में आने से लोगों की गर्दन कटने और गंभीर रूप से घायल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं, और कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। इसके बावजूद शहर की कई प्रतिष्ठित संस्थाओं की चुप्पी चिंता का विषय है, जिसके परिणाम स्वरूप यह समस्या विकराल रूप लेती जा रही है।

डाला छठ पर हो ड्रोन से गहन निगरानी

प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद वर्मा मौर्य ने मांग करते हुए कहा कि आगामी डाला छठ पर्व के दौरान गंगा घाटों, तालाबों और कुंडों के आसपास प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरों से गहन निगरानी की जाए, ताकि पर्व के दौरान चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में बैठे हैं।

“जागो और जगाओ” अभियान रहेगा जारी

कमेटी ने काशी के सभी नागरिकों, समाजसेवियों और विभिन्न राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर इस जानलेवा मांझे के खिलाफ एकजुट हों और इसका पुरजोर विरोध करें। कमेटी की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि “जागो और जगाओ” के नारे के तहत यह जन-जागरण अभियान निरंतर जारी रहेगा, जब तक समाज इस खतरे से पूरी तरह मुक्त नहीं हो जाता।

कार्यक्रम में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से: वीरेंद्र कपूर (जोनल चेयरमैन, रोटरी डिस्ट्रिक्ट) चांद महेश्वरी,
दीपक चौरसिया,शकील अहमद ‘जादूगर’,दिग्विजय सिंह, नरसिंह दास, प्रेम दीप तिवारी, अमीर हैदर ‘भोलू’
बैजनाथ प्रसाद उर्फ ‘गटर’
सूरज पांडे, प्रह्लाद पांडे, रवि पांडे, विजय पांडे, राजेंद्र श्रीवास्तव, विशाल पांडे, मुन्ना पांडे, शुभम पांडे, विराट पांडे आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button