राजनीति

बेटी प्रतिभा आडवाणी हुईं भावुक, कहा— “वैचारिक और निजी परिवार का एक साथ आना सौभाग्य की बात”

नई दिल्ली09नवंबर : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने रविवार, 8 नवंबर को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके दिल्ली स्थित आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और उन्हें 99वें जन्मदिन की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने आडवाणी को पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री ने लिखा एक विशेष लेख

इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विस्तृत लेख लिखकर भारतीय राजनीति और राष्ट्र निर्माण में लालकृष्ण* आडवाणी के अतुलनीय योगदान को याद किया। पीएम मोदी ने अपने लेख में विभाजन की विभीषिका के दौरान झेली गई मुश्किलों, नए सिरे से जीवन शुरू करने के उनके संघर्ष और भारतीय जनसंघ से लेकर बीजेपी के गठन व विस्तार तक की उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र किया है।

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के दशकों लंबे राजनीतिक सफर को याद करते हुए लिखा कि दोनों नेताओं का आपसी विश्वास और अटूट सम्मान भारतीय राजनीति में एक अनूठी मिसाल है। उन्होंने आडवाणी की वैचारिक स्पष्टता, सादगी, अध्ययनशीलता और सिद्धांतों के प्रति उनकी अडिग प्रतिबद्धता की भी खुलकर सराहना की।

पीएम मोदी ने इस दिन को व्यक्तिगत रूप से बेहद भावुक क्षण बताया और लिखा, “मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे हमेशा आडवाणी जी का स्नेह, सान्निध्य और मार्गदर्शन मिलता रहा है। आज उनके साथ बिताए हुए अनगिनत पल और स्मृतियां मन में उमड़ रही हैं।”

बेटी प्रतिभा आडवाणी हुईं भावुक

लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर सुबह से ही देश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी काफी भावुक नजर आईं।

उन्होंने अपनी भावनाओं को साझा करते हुए कहा, “मैं बेहद खुश हूँ। इस अवसर पर हम सब बहुत आभारी महसूस कर रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री जी, पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और देश भर के सभी कार्यकर्ताओं का तहे दिल से धन्यवाद करती हूँ, जो आज हमारे साथ इस उत्सव में शामिल हुए। इससे बढ़कर और क्या चाहिए? आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दादा का निजी परिवार और उनका संपूर्ण वैचारिक परिवार एक साथ एक छत के नीचे आया है।” कार्यकर्ताओं का तहे दिल से धन्यवाद करती हूँ, जो आज हमारे साथ इस उत्सव में शामिल हुए। इससे बढ़कर और क्या चाहिए? आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दादा का निजी परिवार और उनका संपूर्ण वैचारिक परिवार एक साथ एक छत के नीचे आया है।”

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button