ताज़ातरीन

गोरखपुर: दीपावली व छठ पर्व पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए मुख्य अभियंता कार्यालय में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित, अधिकारियों व कर्मियों की तैनाती

गोरखपुर 05नवंबर :आगामी प्रमुख त्योहारों—दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज और छठ के दौरान विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता वितरण गोरखपुर क्षेत्र-प्रथम कार्यालय में 24×7 कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इस संबंध में मुख्य अभियंता वितरण इं० लोकेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

कंट्रोल रूम का संपर्क नंबर

त्योहारों के दौरान बिजली कटौती, फाल्ट या किसी भी प्रकार की विद्युत समस्या की सूचना दर्ज कराने के लिए कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 9415737209 जारी किया गया है।

इस नंबर पर उपभोक्ता चौबीसों घंटे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

अधिकारियों और कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी
कंट्रोल रूम में शिकायतों के सुचारू आदान-प्रदान और त्वरित समाधान के लिए कंप्यूटर ऑपरेटरों, अवर अभियन्ताओं, सहायक अभियन्ताओं और अधिशासी अभियन्ताओं की ड्यूटियां रोस्टर के अनुसार 6-6 घंटे की पालियों में लगाई गई हैं।

नोडल अधिकारी: इस संपूर्ण व्यवस्था के प्रभावी अनुश्रवण और संचालन के लिए अधिशासी अभियन्ता सम्बद्ध श्री शिवेन्द्र सिंह (मो0नं0-9453209053) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नोडल अधिकारी प्रतिदिन कंट्रोल रूम के कार्यों की मॉनिटरिंग करेंगे तथा किसी भी समस्या के उत्पन्न होने पर उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित कराएंगे।

विभिन्न पालियों में तैनात अधिकारी: रोस्टर के अनुसार विद्युत नगरीय परीक्षण खंड, विद्युत वितरण खंड, विद्युत माध्यमिक कार्य खंड, विद्युत भंडार खंड और विद्युत कार्यशाला खंड के तमाम अभियंता और तकनीकी कर्मचारी निर्धारित तिथियों पर अपनी सेवाएं देंगे।

प्रशासनिक सूचना

मुख्य अभियंता कार्यालय द्वारा जारी इस आदेश की प्रतिलिपि मंडलायुक्त गोरखपुर, जिलाधिकारी गोरखपुर, प्रबंध निदेशक (पूर्वांचल डिस्कॉम, वाराणसी) तथा क्षेत्र के तमाम अधीक्षण एवं अधिशासी अभियंताओं को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दी गई है, ताकि त्योहारों के पावन अवसर पर उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button