ताज़ातरीन
केंद्र सरकार ने मंजूर किया वरिष्ठ IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 30 अगस्त को दिया था वीआरएस

लखनऊ 14सितंबर :उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा केंद्र सरकार ने नियमानुसार स्वीकार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, दिव्या मित्तल ने बीते 30 अगस्त 2026 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए आवेदन किया था। उन्होंने अपने फैसले के पीछे व्यक्तिगत कारणों, पारिवारिक प्राथमिकताओं और जीवन के नए लक्ष्यों का हवाला दिया था।
गौरतलब है कि मई 2026 में राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत उन्हें देवरिया के जिलाधिकारी (DM) पद से हटाकर राजस्व विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी थी।
आईएएस दिव्या मित्तल अपनी कार्यशैली और प्रशासनिक निर्णयों को लेकर अक्सर चर्चा में रही हैं। केंद्र सरकार द्वारा इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद अब उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक हलकों में उनके अगले कदम को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।






