ताज़ातरीन

विद्युत विभाग में हंगामा: अधिशासी अभियंता से अभद्रता और ताला लगाने की धमकी देने पर कार्यकारी सहायक अश्वनी कुमार निलंबित

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)31 जुलाई : पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत विद्युत वितरण मण्डल सिद्धार्थनगर में अनुशासनहीनता और कार्यप्रणाली में बाधा डालने का एक गंभीर मामला सामने आया है। विद्युत वितरण खण्ड-द्वितीय, डुमरियागंज में तैनात कार्यकारी सहायक अश्वनी कुमार सिंह को अधीक्षण अभियंता द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

 

क्या है पूरा मामला?

अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड-द्वितीय, डुमरियागंज द्वारा प्रेषित आख्या के अनुसार, कार्यकारी सहायक अश्वनी कुमार सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अधिशासी अभियंता ई० संतोष कुमार त्रिपाठी से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके साथ ही उन्होंने गलत तरीके से आवासीय परिसर में ताला लगाने की धमकी भी दी।

इस घटना के कारण अधिशासी अभियंता के प्रशासनिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन में बाधा उत्पन्न हुई और विभागीय कार्य प्रभावित हुआ।

नियमों का घोर उल्लंघन और कार्रवाई

शासकीय कार्यों में अनुशासनहीनता को देखते हुए नियंत्रक अधिकारी ने उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की संस्तुति की थी। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने पाया कि कार्यकारी सहायक द्वारा उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली (यथा संशोधित 1956) का घोर उल्लंघन किया गया है।

मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर अधीक्षण अभियंता (विद्युत वितरण मण्डल, सिद्धार्थनगर) ने निलंबन का कार्यालय ज्ञाप जारी किया।

निलंबन अवधि में सम्बद्धता

सम्बद्ध कार्यालय:
निलंबन की अवधि के दौरान अश्वनी कुमार सिंह कार्यालय अधिशासी अभियंता, विद्युत परीक्षण खण्ड-सिद्धार्थनगर में सम्बद्ध रहेंगे।

जीवन निर्वाह भत्ता: नियमानुसार निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button