राजनीति

अमित शाह का बड़ा बयान: नहीं होगा उत्तर प्रदेश का विभाजन, विधानसभा सीटों की सीमा बढ़ाने का रास्ता साफ

नई दिल्ली28नवंबर :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के विभाजन को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश का विभाजन नहीं होगा और राज्य अविभाजित रहते हुए ही अपने जनप्रतिनिधित्व को मजबूत करेगा।

132वें संविधान संशोधन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 132वें संविधान संशोधन विधेयक को दी गई मंजूरी देश के सभी राज्यों में जनप्रतिनिधित्व बढ़ाने और शासन को जनता के और करीब लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस प्रस्ताव के तहत संविधान के अनुच्छेद 170(1) में संशोधन कर राज्य विधानसभाओं की सीटों की अधिकतम सीमा को 500 से बढ़ाकर लगभग 650 करने की तैयारी है।

अविभाजित यूपी को मिलेगा बढ़ा प्रतिनिधित्व

अमित शाह के अनुसार, इस प्रावधान से उत्तर प्रदेश को अलग-अलग हिस्सों में बांटे बिना ही विधानसभा में उसका प्रतिनिधित्व बढ़ाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि विधेयक में महिलाओं को मिलने वाले एक-तिहाई आरक्षण के प्रावधान से प्रदेश की महिलाओं को अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व मिल सकेगा।

स्थानीय विकास और सुशासन को मिलेगी रफ्तार

गृह मंत्री ने बयान में कहा कि सीटों की संख्या बढ़ने से अधिक जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताएँ सदन में प्रभावी ढंग से रख सकेंगे। इससे स्थानीय जरूरतों के मुताबिक योजनाएँ तैयार करने और विकास कार्यों को गति देने में मदद मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कदम उत्तर प्रदेश में सुशासन और जनभागीदारी, दोनों को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

सभी दलों से समर्थन की अपील

अमित शाह ने इस विधेयक को ऐतिहासिक बताते हुए उत्तर प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों से इसका स्वागत और समर्थन करने की अपील की है।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button