राजनीति

2027 के चुनाव में ‘कमल’ ही होगा भाजपा का चेहरा, तीसरी बार बनेगी प्रचंड बहुमत की सरकार: केशव प्रसाद मौर्य

जालौन 26नवंबर : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट किया है। जालौन दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का चेहरा ‘कमल का फूल’ होगा। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनने का दावा किया है।

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर साधा निशाना

विपक्षी दलों की चुनावी रणनीति और समाजवादी पार्टी (सपा) तथा कांग्रेस के संभावित गठबंधन पर केशव प्रसाद मौर्य ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का मुख्य उद्देश्य भाजपा के विजय रथ को रोकना है, लेकिन वे इसमें सफल नहीं होंगे। गठबंधन पर तंज कसते हुए मौर्य ने कहा कि सपा और कांग्रेस चाहे जितनी भी कोशिश कर लें या ‘खिचड़ी’ पका लें, प्रदेश की सत्ता में उनकी वापसी संभव नहीं है और भाजपा सत्ता से जाने वाली नहीं है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में जनता सपा की ‘साइकिल’ को पंचर कर देगी।

2047 तक सपा का भविष्य नहीं

उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि कम से कम वर्ष 2047 तक उत्तर प्रदेश की राजनीति में सपा का कोई भविष्य नहीं है। पिछली सपा सरकारों के कार्यकाल की तुलना वर्तमान भाजपा सरकार से करते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। मौर्य के अनुसार, प्रदेश के मतदाता भाजपा के चुनाव चिह्न ‘कमल’ को सुरक्षा और सुशासन से जोड़कर देखते हैं, जबकि सपा के शासनकाल को अपराध के दबदबे से जोड़ा जाता है।

महिला सम्मान और चुनावी तैयारियां

दिसंबर में महिलाओं को 20-20 हजार रुपये दिए जाने से जुड़े सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार हमेशा से प्रतिबद्ध और अग्रणी रही है। चुनावी तैयारियों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि भाजपा ने अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर संगठन को मजबूत कर लिया है और पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button