राजनीति

बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी से मिले सीएम योगी, दिखाई संवेदनशील पहल

बलिया/लखनऊ 12सितंबर :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बलिया की होनहार दिव्यांग छात्रा रागिनी ने अपने माता-पिता और बांसडीह विधायक केतकी सिंह के साथ लखनऊ में खास मुलाकात की। इस दौरान रागिनी और उसके परिवार ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि रागिनी ने अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए स्कूल आने-जाने हेतु ट्राइसिकल की गुहार लगाई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए सीएम योगी ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के आदेश पर बलिया के जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रागिनी को दो ट्राइसिकल भेंट की थीं, जिससे उसकी आवागमन की सबसे बड़ी समस्या हल हो गई।

सीएम योगी से मुलाकात के दौरान रागिनी के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी। मुख्यमंत्री ने बच्ची को दुलारा और उसका हाल-चाल जानते हुए उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस संवेदनशील पहल के बाद अब रागिनी की आगे की पढ़ाई में आवागमन की कोई बाधा नहीं आएगी। बच्ची के माता-पिता ने मुख्यमंत्री की इस त्वरित मदद के लिए उनका सहृदय धन्यवाद किया।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button