पूर्वांचल

वाराणसी कमिश्नरेट ने रचा इतिहास: CM डैशबोर्ड रैंकिंग में 70वें स्थान से छलांग लगाकर प्रदेश में 5वें पायदान पर पहुंचा काशी का पुलिस तंत्र

22 प्रमुख मानकों में उत्तर प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान, आपातकालीन सेवा में महज 4.90 मिनट में पहुंची पुलिस

वाराणसी11सितंबर :पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन, नियमित समीक्षा और प्रभावी निगरानी के बल पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने कार्यकुशलता की नई मिसाल पेश की है। अगस्त माह की ‘मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग’ में वाराणसी कमिश्नरेट ने ऐतिहासिक सुधार दर्ज करते हुए प्रदेशभर में 5वां स्थान हासिल किया है।

गौरतलब है कि वर्ष 2023 और 2024 में वाराणसी डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रायः 70वें स्थान के आसपास तथा अंतिम दस जिलों की सूची में शामिल रहता था। लेकिन निरंतर सुधार, सख्त ट्रैकिंग और पुलिसकर्मियों की मेहनत के चलते काशी पुलिस तंत्र ने यह लंबी छलांग लगाई है।

50 में से 28 मानकों में शीर्ष-5 में जगह मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग कुल 50 प्रमुख कार्य निष्पादन मानकों के आधार पर तय की जाती है। इनमें से 22 मानकों में वाराणसी कमिश्नरेट पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा, जबकि 06 अन्य मानकों में शीर्ष पांच में जगह बनाई।

किन-किन क्षेत्रों में प्रदेश में अव्वल रहा वाराणसी:

  • महिला अपराधों पर प्रहार: हत्या, बलात्कार, शीलभंग, अपहरण एवं दहेज मृत्यु जैसे मामलों में विवेचना निस्तारण और शत-प्रतिशत कार्रवाई में राज्य में पहला स्थान।

  • त्वरित आपातकालीन सेवा (112): आपातकालीन पुलिस सेवा का औसत प्रतिक्रिया समय (Response Time) घटकर मात्र 4.90 मिनट रहा। अगस्त में कुल 20,191 मामलों में 10 मिनट के भीतर सहायता पहुंचाकर प्रदेश में नंबर-1 स्थान प्राप्त किया।

  • विशिष्ट अधिनियमों में कार्रवाई: अनुसूचित जाति एवं जनजाति (SC/ST) अधिनियम, गोवध निवारण अधिनियम, आबकारी, गिरोहबंद तथा गुण्डा अधिनियम के मामलों में 100% निस्तारण के साथ प्रथम स्थान।

  • अग्नि सुरक्षा एवं नागरिक सेवाएं: फायर NOC और सुरक्षा आकलन में शत-प्रतिशत प्रदर्शन। साथ ही कर्मचारी सत्यापन, किरायेदार सत्यापन, जुलूस व कार्यक्रमों की स्वीकृति और शिकायतों के त्वरित निस्तारण जैसी नागरिक सेवाओं में शीर्ष अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।

अन्य प्रमुख उपलब्धियां:

  • पॉक्सो (POCSO) एक्ट: बच्चों के विरुद्ध यौन अपराधों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान।

  • जघन्य अपराध: विवेचना निस्तारण (96.42%) और वांछितों की गिरफ्तारी (94.92%) में राज्य में चौथा स्थान।

  • गैंगस्टर एक्ट: लंबित विवेचनाओं के निस्तारण (98.00%) तथा वांछितों पर कार्रवाई (99.47%) के साथ शीर्ष 5 में जगह बनाई।

  • गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: काशी, वरुणा एवं गोमती जोन में कुल पंजीकृत मुकदमों का 93.71% गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया।

  • “सुरक्षा, सेवा और संवेदनशील पुलिसिंग के संकल्प के साथ वाराणसी कमिश्नरेट ने प्रदेश में काशी का मान बढ़ाया है। यह ऐतिहासिक सुधार टीम वर्क, नियमित मॉनिटरिंग और जनसेवा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता का परिणाम है।” — मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त, वाराणसी कमिश्नरेट

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button