चुनावी तैयारियों पर एक्शन में योगी सरकार: UP के 33 जिलों के DM आज लखनऊ तलब, कानून-व्यवस्था पर होगी महासमीक्षा

लखनऊ 13सितंबर :वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सोमवार, 14 सितंबर को राजधानी लखनऊ में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के छह मंडलों के 33 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
इसे आगामी चुनावों से पहले की सबसे बड़ी और निर्णायक प्रशासनिक समीक्षा बैठक माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक का मुख्य एजेंडा चुनावी तैयारियों को समय रहते दुरुस्त करना, कानून-व्यवस्था की स्थिति को पुख्ता बनाना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रशासनिक समीक्षा करना है।
इन 6 मंडलों के जिलाधिकारियों को मिली हाजिरी की हिदायत
बैठक में सम्मिलित होने के लिए निम्नलिखित मंडलों के जिलाधिकारियों को लखनऊ बुलाया गया है:
अयोध्या मंडल: अयोध्या (IAS शशांक त्रिपाठी), अंबेडकरनगर (IAS ईशा प्रिया), बाराबंकी (IAS ईशान प्रताप सिंह), सुल्तानपुर (IAS इंद्रजीत सिंह) एवं अमेठी (IAS संजय चौहान)।
देवीपाटन मंडल: गोंडा (IAS प्रियंका निरंजन), बहराइच (IAS राजेश कुमार पांडेय), बलरामपुर (IAS विपिन कुमार जैन) तथा श्रावस्ती (IAS अन्नपूर्णा गर्ग)।
लखनऊ मंडल: लखनऊ (IAS विशाख जी), हरदोई (IAS अनुनय झा), लखीमपुर खीरी (IAS अंजनी कुमार सिंह), रायबरेली (IAS सरनीत कौर ब्रोका), सीतापुर (IAS डॉ. राजागणपति आर.) व उन्नाव (IAS घनश्याम मीणा)।
कानपुर मंडल: कानपुर नगर (IAS जितेंद्र प्रताप सिंह), औरैया (IAS ब्रजेश कुमार), इटावा (IAS शुभ्रांत शुक्ला), फर्रुखाबाद (IAS डॉ. अंकुर लाठर), कन्नौज (IAS आशुतोष मोहन अग्निहोत्री) एवं कानपुर देहात (IAS कपिल सिंह)।
मुरादाबाद मंडल: मुरादाबाद (IAS डॉ. राजेंद्र पेंसिया), बिजनौर (IAS जसजीत कौर), अमरोहा (IAS नितिन गौड़), रामपुर (IAS अजय कुमार द्विवेदी) और संभल (IAS अंकित खंडेलवाल)।
चित्रकूट-झांसी मंडल: चित्रकूट (IAS पुलकित गर्ग), बांदा (IAS अमित आसेरी), हमीरपुर (IAS अभिषेक गोयल), महोबा (IAS गजल भारद्वाज), झांसी (IAS गौरांग राठी), जालौन (IAS समीर) तथा ललितपुर (IAS सत्य प्रकाश)।
चुनावी तैयारियों के साथ विकास कार्यों पर रहेगा जोर
प्रशासनिक गलियारों में इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। बैठक के दौरान मतदाता सूची के पुनरीक्षण, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, और जिला स्तर पर लंबित विकास परियोजनाओं की रफ्तार को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी होने की संभावना है। शासन के वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।






