ताज़ातरीन

मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, देश-प्रदेश की समृद्धि की कामना की

मीरजापुर13सितंबर : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को पावन विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने मां विंध्यवासिनी के चरणों में शीश नवाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने समस्त देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि तथा कल्याण की प्रार्थना की।

पत्रकारों और श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा, “मां विंध्यवासिनी की असीम कृपा समस्त देश व प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि हर नागरिक के जीवन में सुख-शांति का वास हो और हमारा उत्तर प्रदेश निरंतर विकास एवं खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ता रहे।”

दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने विंध्य कॉरिडोर परियोजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की स्थिति का भी जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस बल और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button