एक झलक

27वें कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को नमन, वीर परिवारों का किया गया सम्मान

लखनऊ 26 जुलाई :27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ स्थित कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस देश के वीर सपूतों के अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने सीमाओं के साथ-साथ देश के भीतर पनप रही चुनौतियों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता पर बल दिया। मंत्री शर्मा ने कहा, “आज आतंकवाद, छद्मवेशी राष्ट्रविरोधी तत्वों और सोशल मीडिया पर फैलने वाले भ्रम व दुष्प्रचार से देशवासियों को सावधान रहना होगा। किसी भी सूचना पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता जरूर परखें।”

इसी दौरान मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाए ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कारगिल युद्ध के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे स्वयं सीमा पर सैनिकों का मनोबल बढ़ाने गए थे। उपमुख्यमंत्री ने लखनऊ के सभी सैनिक परिवारों को चिह्नित कर उनका सम्मान करने और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, रामचंद्र प्रधान, पवन सिंह चौहान, नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, शहीद परिवार और नागरिक उपस्थित रहे।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button