पूर्वांचल

सिगरा पुलिस व साइबर सेल को बड़ी सफलता, साइबर ठगी गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार

वाराणसी 26 जुलाई :जिले में चलाए जा रहे ‘साइबर वज्र’ (Cy Vajra) अभियान के तहत सिगरा थाना पुलिस और साइबर क्राइम सेल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने डाक विभाग के एक पोस्टमैन और दो महिलाओं समेत कुल छह साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया यह गिरोह पूरे देश में वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में लिप्त था।

देशभर में दर्ज हैं 21 शिकायतें

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए इन छह अभियुक्तों के खिलाफ संपूर्ण भारत के विभिन्न राज्यों व थानों से कुल 21 साइबर अपराध की शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह गिरोह कूटरचित (फर्जी) दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाते खुलवाकर और डाक सेवाओं का दुरुपयोग कर साइबर ठगी के नेटवर्क को संचालित कर रहा था।

फर्जी आधार कार्ड व बैंक पासबुक बरामद

पुलिस टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • 06 मोबाइल फोन

  • 04 विभिन्न बैंकों की चेकबुक

  • 03 सीलबंद (शील्ड) चेकबुक

  • 11 बैंक पासबुक

  • 02 पैन कार्ड

  • 03 कूटरचित (फर्जी) आधार कार्ड

जौनपुर और सोनभद्र के भी लोग शामिल

पूछताछ में पता चला है कि इस अंतर्जनपदीय गिरोह में वाराणसी के अलावा पड़ोसी जिलों जैसे जौनपुर और सोनभद्र के निवासी भी शामिल हैं। पुलिस गिरोह के अन्य संभावित संपर्कों और वित्तीय लेन-देन के ब्योरे की गहनता से छानबीन कर रही है।

इस टीम को मिली सफलता

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली संयुक्त पुलिस टीम में सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र, साइबर सेल प्रभारी उप-निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, उप-निरीक्षक भारत भट्ट, उप-निरीक्षक रोहित त्रिपाठी, उप-निरीक्षक काजोल सिंह तथा कांस्टेबल सुमित साहू प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button