वाराणसी में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

वाराणसी30अक्टूबर: जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को तहसील सदर स्थित निर्वाचन वेयरहाउस में रखी ईवीएम (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का मासिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को परखते हुए परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, कंट्रोल रूम, विद्युत आपूर्ति तथा खिड़की व रोशनदानों की मजबूती का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को बाहरी सुरक्षा की 24 घंटे लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीएम सत्येंद्र कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के सुरक्षा दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने पर जोर देते हुए सुरक्षा गार्डों की शिफ्टवार तैनाती का सत्यापन किया। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पंकज कुमार समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।






