श्री काशी विश्वनाथ धाम में दीपावली पर भक्ति और आस्था का दिव्य उत्सव

वाराणसी 9नवंबर :प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी स्थित श्री काशी विश्वनाथ धाम श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के अद्भुत रंगों से सराबोर नजर आया। काशी में दीपावली का पर्व केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि एक विशेष आध्यात्मिक महत्त्व रखता है, जिसे अनुभव करने के लिए देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़ी श्रद्धा
दीपावली के इस पावन अवसर पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर और पूरे धाम को आकर्षक प्रकाश व्यवस्था (लाइटिंग) और दीपों से भव्य रूप से सजाया गया था। हर-हर महादेव के गगनभेदी उद्घोष के साथ भक्तों ने बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।
असत्य पर सत्य की विजय का संदेश
दीपावली का यह महापर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का शाश्वत संदेश देता है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से इस अवसर पर समस्त देशवासियों एवं श्रद्धालुओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता के मंगलमय जीवन की कामना की गई।






