पूर्वांचल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

वाराणसी31अक्टूबर :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने वाराणसी दौरे के दौरान काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर प्रदेश के लोक कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री सबसे पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद बच्चों के साथ सहजता से बातचीत की और उन्हें स्नेह पूर्वक चॉकलेट वितरित की। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए और उनसे खुलकर वार्ता करते दिखे।

काल भैरव मंदिर में दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने गर्भगृह में प्रवेश कर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया और षोडशोपचार विधि से पूजन कर सर्वमंगल की प्रार्थना की।

इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प मंत्री रविन्द्र जायसवाल, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी तथा विधायक सौरभ श्रीवास्तव सहित कई प्रमुख नेता व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button