राजनीति

गंगा पर छह लेन के ‘नीतीश सेतु’ का लोकार्पण, पीएम मोदी ने दी हजारों करोड़ की सौगात

वैशाली / पटना 21नवंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के वैशाली में गंगा नदी पर बने छह लेन के केबल-स्टे ब्रिज ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन किया। कच्ची दरगाह-बिदुपुर के बीच बने इस आधुनिक पुल के शुरू होने से पटना और वैशाली के बीच आवागमन सुगम होने की उम्मीद है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सड़क, बिजली, शहरी परिवहन और आवास से जुड़ी हजारों करोड़ रुपये की अन्य विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ हाल ही में संपन्न हुआ है और छठी मैया के आशीर्वाद से अब बिहार में विकास का पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री ने बताया कि एनडीए सरकार अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा कर रही है और इस अवसर के लिए वैशाली की धरती को चुना गया है।

सुशासन और नेतृत्व का जिक्र

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के योगदान की सराहना की और कहा कि करीब तीन दशक पहले बिहार ने नई राह चुनी थी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन का भरोसा मिला। उन्होंने कहा कि अब उनके आशीर्वाद से इस विकास अभियान को सम्राट चौधरी और उनकी पूरी टीम आगे बढ़ा रही है। साथ ही, उन्होंने दिवंगत नेता रामविलास पासवान को भी याद करते हुए कहा कि उनके सपनों को साकार किया जा रहा है।

प्रमुख परियोजनाएं और जनसुविधाएं

नीतीश सेतु से लाभ: कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल से पटना और वैशाली के बीच दूरी और यात्रा की परेशानी घटेगी। किसानों को फसल, फल, सब्जियां, दूध और दही बड़े बाजारों तक पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी, वहीं छात्रों और मरीजों का आवागमन भी आसान होगा।

सड़क और ऊर्जा: प्रधानमंत्री ने औरंगाबाद-चोरदाहा हाईवे, बक्सर थर्मल पावर प्लांट और फुलवरिया बांध सोलर एनर्जी प्लांट जैसी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए राज्य के बुनियादी ढांचे को गति मिलने की बात कही।

आवास और शहरी परिवहन: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हजारों गरीब परिवारों को पक्के घरों की चाबियां सौंपी गईं और शहरी परिवहन को मजबूत करने के लिए 100 आधुनिक ई-बसों को हरी झंडी दिखाई गई।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button