पूर्वांचल

वाराणसी में आज CM योगी और रेलमंत्री का दौरा: 20 प्रमुख रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट, ऑटो व ई-रिक्शा पर रोक

वाराणसी30अक्टूबर :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेलमंत्री के आज (31 अक्टूबर) वाराणसी आगमन, भ्रमण और प्रस्थान को लेकर यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने शहर भर में कड़ा सुरक्षा व यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया है। VVIP दौरे के मद्देनजर कार्यक्रम शुरू होने से तीन घंटे पूर्व से समाप्ति तक 20 प्रमुख मार्गों पर ऑटो, ई-रिक्शा, बसों और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात पुलिस के अनुसार, कचहरी-पुलिस लाइन-चौकाघाट, चौकाघाट-लहुराबीर-मैदागिन-विश्वेश्वरगंज, और अंबेडकर चौराहा-सर्किट हाउस-भोजूबीर-गिलट बाजार मार्गों पर ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं मैदागिन से गोदौलिया के बीच सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग और रूट डायवर्जन प्लान

ऑटो व ई-रिक्शा: कैंट स्टेशन से BHU जाने वाले ऑटो लहरतारा के बजाय सिगरा-रथयात्रा मार्ग से चलेंगे।

रोडवेज व प्राइवेट बसें: बाबतपुर/हरहुआ की तरफ से आने वाली बसें हरहुआ रिंग रोड चौराहा की तरफ डायवर्ट रहेंगी। जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ से आने वाली बसें हरहुआ अंडरपास से परमपुर, थाना लोहता होते हुए चांदपुर चौराहा तक आएंगी। प्रयागराज व मिर्जापुर की बसें मुड़ैला तिराहा तक ही आ सकेंगी।

चार पहिया व भारी वाहन: लहरतारा से मण्डुवाडीह जाने वाले वाहनों को इंग्लिशियालाइन, जबकि नरिया तिराहा से भिखारीपुर जाने वाले वाहनों को करौंदी व चितईपुर की तरफ मोड़ा जाएगा। बाबतपुर पुलिस चौकी से भारी वाहनों को बड़ागांव की ओर डायवर्ट किया गया है।

यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने शहरवासियों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और अत्यंत आवश्यक होने पर ही पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें।

जरूरी हेल्पलाइन नंबर:

ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 7839856994

ट्रैफिक हेल्पलाइन: 7317202020

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button