पूर्वांचल

गुरुपूर्णिमा पर बाबा कीनाराम आश्रम में उमड़ा आस्था का महासैलाब

गौतम जी महाराज के दर्शन कर भाव-विभोर हुए लाखों श्रद्धालु, “जय बाबा कीनाराम” के जयकारों से गूंजा परिसर

वाराणसी 29जुलाई :गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर रवींद्रपुरी स्थित अघोर पीठ बाबा कीनाराम आश्रम में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। अघोर पंंथ की इस विश्व प्रसिद्ध तपोस्थली पर भोर से ही बाबा के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए भक्तों की किलोमीटर लंबी कतारें लगी रहीं।

महोत्सव के मुख्य आकर्षण पीठाधीश्वर परम पूज्य बाबा गौतम राम जी महाराज रहे। उनके दिव्य सान्निध्य में पहुंचकर दर्शन प्राप्त करते ही श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। देश-विदेश से पहुंचे लाखों भक्तों ने गुरु परंपरा के प्रति अटूट आस्था व्यक्त करते हुए गुरु चरणों में शीश नवाया तथा सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान पूरा आश्रम परिसर “जय बाबा कीनाराम” और गुरु वंदना के गगनभेदी जयघोषों से दिनभर गुंजायमान रहा।

व्यवस्था रही चाक-चौबंद

गुरुपूर्णिमा महोत्सव को शांतिपूर्ण और सुगम बनाने के लिए आश्रम प्रशासन एवं स्वयंसेवकों द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। कड़ी धूप और भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल, छाया और प्रसाद वितरण की सुचारू व्यवस्था रही। कतारबद्ध होकर दर्शन कराने में सेवादार लगातार मुस्तैद दिखे। पूरे आयोजन के दौरान अपार जनसमूह के बीच अनुशासन, असीम श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button