पूर्वांचल

गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, पुलिस ने दी कड़ी चेतावनी

वाराणसी21नवंबर :दशाश्वमेध क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने सड़क मार्ग को सुगम और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया। दशाश्वमेध थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक मार्ग पर किए गए अस्थायी कब्जों को हटवाया गया।

अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ठेलों, खोमचों, दुकानों के बाहर फैले सामान और अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया। पुलिस ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में दोबारा सड़क या पटरी पर सामान रखकर अतिक्रमण करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, मार्ग व दुकानों के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों को हटवाकर गोदौलिया स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ा कराया गया तथा वाहन चालकों को निर्धारित स्थान पर ही पार्किंग करने की चेतावनी दी गई।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट जाने वाला यह मार्ग स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहद अहम है। अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण मार्ग संकरा हो जाता है, जिससे जाम की गंभीर स्थिति बनती है और आपातकालीन सेवाओं—जैसे एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड—के आवागमन में बाधा आती है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण से घाट पहुंचने में श्रद्धालुओं को होने वाली असुविधा को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुधारना इस अभियान की प्राथमिकता है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के विरुद्ध यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

इस दौरान क्षेत्र के नवागत चौकी प्रभारीगण और स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस टीम ने लाउड हेलर के माध्यम से दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा अतिक्रमण हटाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button