पूर्वांचल

देव दीपावली के मद्देनजर बिजली विभाग में हाई अलर्ट: काशी के घाटों की सुरक्षा के लिए अधिकारियों की टीम तैनात, 23 नवंबर तक देनी होगी रिपोर्ट

वाराणसी 20नवंबर : देव दीपावली पर्व के दौरान काशी के गंगा घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने विद्युत सुरक्षा और निर्बाध आपूर्ति को लेकर सख्त कदम उठाए हैं।

24 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले इस धार्मिक-सांस्कृतिक पर्व के दौरान किसी भी तरह की विद्युत दुर्घटना को रोकने के उद्देश्य से प्रबंध निदेशक संदीप कुमार (आई.ए.एस.) ने वाराणसी के प्रमुख घाटों और उनसे जुड़े मार्गों के स्थलीय निरीक्षण के लिए अधिकारियों को नामित किया है।

निरीक्षणकर्ता अधिकारी आवंटित घाटों और आसपास के क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति, विद्युत सुरक्षा उपायों, संवेदनशील स्थानों, संभावित विद्युत लीकेज और पोल, तारों व केबलों की सुरक्षा का गहन परीक्षण करेंगे।

निरीक्षण के दौरान यदि कोई कमी या संभावित दुर्घटना का जोखिम सामने आता है, तो उसका तत्काल निराकरण कराया जाएगा।

सभी नामित अधिकारियों को अपनी विस्तृत निरीक्षण रिपोर्ट 23 नवंबर 2026 की सुबह (पूर्वाह्न) तक प्रबंध निदेशक को सौंपनी होगी।

इस आदेश के तहत नमो घाट पर अशोक कुमार व अमित कुमार यादव, अस्सी घाट पर अशोक सुन्दरम् व प्रभा शंकर, बजोरिया घाट पर वेंकट रमन व जसमीर सिंह, भैंसासुर घाट पर मुकेश कुमार व हुब लाल तथा राज घाट पर आशु कुमार व सौरभ चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार तेलियाना घाट के लिए दिलीप कुमार सिंह व अजय पाल, संकटा घाट के लिए एल०पी० चक्रवेदी व राहुल सिंह, गाय घाट के लिए मो० शाहिद व प्रभात कुमार सिंह, रामनगर घाट के लिए संजय सिंह व संजुल कुमार और शिवाला घाट के लिए अनिल दुबे व संदीप कुमार नामित किए गए हैं। इसके अलावा दशाश्वमेध घाट पर आशीष कुमार व राजेन्द्र यादव, चेतसिंह किला पर कुलदीप सिंह व योगेश कुमार मौलिया, रविदास घाट पर भारत भूषण व अखण्ड प्रताप यादव, तुलसी घाट पर महेन्द्र तिवारी व राधेश्याम तथा सिंधिया घाट पर एच०एल० मौर्या व अंकुर अग्रवाल निरीक्षण करेंगे।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button