पूर्वांचल

बरेका के स्केटर्स का जलवा: राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में 18 पदक जीते, 5 का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

वाराणसी04नवंबर :बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) की रोलर स्पीड स्केटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर वाराणसी का मान बढ़ाया है। खिलाड़ियों की इस सफलता के दम पर बरेका के पांच स्केटरों का चयन आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

ग्रेटर नोएडा में 22 से 26 अक्टूबर तक आयोजित 12वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में बरेका अकादमी के नौ खिलाड़ियों ने वाराणसी जनपद का प्रतिनिधित्व किया था। इन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कुल 10 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक समेत 18 पदकों पर कब्जा जमाया।

पदक विजेताओं की सूची:

फर्जाम हुसैन: 3 स्वर्ण पदक

रुद्रांश विश्वकर्मा: 2 स्वर्ण पदक

निहिरा त्रिपाठी: 2 स्वर्ण पदक

इशिका उपाध्याय: 1 स्वर्ण एवं 2 रजत पदक

अक्षय दीप उपाध्याय: 1 स्वर्ण एवं 2 रजत पदक

अर्चना उपाध्याय: 1 स्वर्ण, 2 रजत एवं 1 कांस्य पदक

आकर्ष श्रेष्ठ: 1 कांस्य पदक

बेंगलुरु में राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दम
राज्य स्तरीय स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बरेका के पांच स्केटर्स—निहिरा त्रिपाठी, अक्षय दीप उपाध्याय, इशिका उपाध्याय, फर्जाम हुसैन और अर्चना उपाध्याय का चयन राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 5 से 15 दिसंबर तक बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित होगी, जहां ये खिलाड़ी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता के दौरान बरेका टीम के कोच फर्जाम हुसैन रहे, जबकि टीम मैनेजर के रूप में श्रीमती सीमा एवं अभिषेक उपाध्याय ने अपनी भूमिका निभाई।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संस्थान सचिव आलोक सिंह ने खुशी जताते हुए बधाई दी। वहीं, बरेका के जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button