पूर्वांचल

गाजीपुर में ज्वेलर्स शोरूम लूटकांड का मात्र 3 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

पुलिस मुठभेड़ में चाचा-भतीजा गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

पांच सोने की चेन, दो पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद; तीसरे की तलाश जारी

गाजीपुर 01नवंबर :शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बंसी बाजार में स्थित ‘संगिनी ज्वेलर्स’ शोरूम में हुई दुस्साहसिक लूट की वारदात का गाजीपुर पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर ही सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस की त्वरित और मुस्तैद कार्रवाई से बदमाशों को शहर से भागने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनके पैर में पुलिस की जवाबी गोली लगी है।

दिनदहाड़े दिया था वारदात को अंजाम

प्राप्त विवरण के अनुसार, बंसी बाजार स्थित संजय कुमार वर्मा के ‘संगिनी ज्वेलर्स’ शोरूम में शाम करीब पौने सात बजे तीन हथियारबंद बदमाशों ने प्रवेश किया। बदमाशों ने शोरूम के भीतर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की और शोकेस से छ सोने की चेन लूटकर एक चारपहिया वाहन से फरार हो गए। इस दुस्साहसिक वारदात से शहर के व्यापारियों और आमजन में सनसनी फैल गई थी।

तीन घंटे के भीतर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनय कुमार सिंह ने तत्काल प्रभाव से कमान संभाली और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बदमाशों की धरपकड़ के लिए तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया और पूरे शहर की कड़ी नाकेबंदी कर दी गई।

घेराबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध चारपहिया वाहन को रोकने का प्रयास किया, जिस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई।

गिरफ्तार बदमाशों का विवरण और बरामदगी

पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं:

संजय कुमार दुबे (चाचा)

पुष्कर दुबे (भतीजा)

(दोनों निवासी: खातीपुर गांव, नोनहरा थाना क्षेत्र, गाजीपुर)

बरामदगी:

लूटी गई 5 सोने की चेन

2 अवैध पिस्टल

कारतूस (जिंदा और खोखा)

वारदात में प्रयुक्त चारपहिया वाहन

घायल अवस्था में दोनों बदमाशों को तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

एसपी ने पुलिस टीम के लिए की घोषणा

सराहनीय और त्वरित कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पुलिस टीम को 25,000 रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की है। इस खुलासे के बाद स्थानीय व्यापारियों ने बड़ी राहत की सांस ली है।

फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है तथा वारदात में शामिल तीसरे फरार बदमाश की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button