पूर्वांचल

पीएम सूर्य घर योजना में तेजी लाएं, बिना कारण निरस्त न हों ऋण आवेदन-ऊर्जा मंत्री

वाराणसी06 जून:प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को सर्किट हाउस में ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान मंत्री ने सख्त निर्देश दिए कि योजना के लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से बैंकों और विद्युत विभाग को प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति लाने के निर्देश दिए।

मीटर स्थापना और कॉन्फिगरेशन पर जोर

मंत्री ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्री-कॉन्फिगर्ड मीटरों की स्थापना के कार्य में तेजी लाई जाए। साथ ही, जिन घरों में पहले से मीटर लगे हैं, उनके कॉन्फिगरेशन को प्राथमिकता पर पूरा किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा का लाभ तत्काल मिल सके।

ऋण प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश

बैंकों के साथ संवाद करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि:

ऋण के लिए केवल न्यूनतम आवश्यक दस्तावेज ही मांगे जाएं।

आवेदनों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से हो।

किसी भी पात्र आवेदक का ऋण आवेदन बिना किसी ठोस और उचित कारण के निरस्त न किया जाए।

यूपीनेडा की राष्ट्रीय उपलब्धि पर दी बधाई

समीक्षा के दौरान यूपीनेडा के निदेशक रविंदर सिंह ने बताया कि सौर ऊर्जा स्थापना के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने अप्रैल और मई माह में राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंत्री ने वेंडरों, जिला प्रशासन और उपभोक्ताओं के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तर प्रदेश को इस योजना में देश में नंबर-1 बनाना है।

सोलर दीदी’ को मिला सम्मान

योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली “सोलर दीदी” को मंत्री ने प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और जनसहभागिता बढ़ाने पर बल दिया ताकि अधिक से अधिक परिवार हरित ऊर्जा से जुड़ सकें।

बैठक में  मुख्यरूप उपस्थिति: शंभू कुमार प्रबंध निदेशक (पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम), नगर आयुक्त, यूपीनेडा के अधिकारी, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक और विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button