पूर्वांचल

मणिकर्णिका घाट से पकड़ा गया आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी

वाराणसी14सितंबर: मण्डुवाडीह थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को मणिकर्णिका घाट से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपी की सटीक लोकेशन ट्रेस कर यह सफलता हासिल की।

शादी का झांसा देकर प्रताड़ित करने का आरोप
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अश्वनी गौतम उर्फ देव सिंह (29 वर्ष), निवासी ग्राम महुआ महोई मुर्रा, थाना डेरापुर, जिला कानपुर देहात के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मण्डुवाडीह थाने में मु0अ0सं0 0287/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 में मामला दर्ज है।

आरोप है कि अश्वनी ने एक 23 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर मानसिक और शारीरिक रूप से अत्यधिक प्रताड़ित किया, जिससे तंग आकर युवती ने खौफनाक कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली थी। घटना के संदर्भ में मृतका के पिता ने बीते 10 अगस्त 2026 को मण्डुवाडीह थाने में नामजद तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी।

सुबह 7:20 बजे हुई गिरफ्तारी

सोमवार, 14 सितंबर की सुबह करीब 7:20 बजे मण्डुवाडीह पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को मणिकर्णिका घाट से दबोच लिया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार यादव द्वारा की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार यादव और कांस्टेबल अतुल कुमार पाण्डेय शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button