एक झलक

विद्युत कर्मचारियों के मुद्दों और मजबूत संगठन के लिए लखनऊ में मंथन

उत्तर प्रदेश में ‘विद्युत मजदूर महासंघ’ के गठन पर अखिल भारतीय महामंत्री डी. राजमुर्गन ने दिया बल

लखनऊ, 01अगस्त : विद्युत कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा के उद्देश्य से शुक्रवार को कैसरबाग स्थित भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय विद्युत मजदूर संघ के महामंत्री श्री डी. राजमुर्गन विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक का नेतृत्व भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष व विद्युत प्रभारी श्री राकेश सिंह ने किया। वहीं, इसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशिकांत श्रीवास्तव तथा संचालन प्रदेश महामंत्री श्री विवेक सिंह द्वारा किया गया।

पावर कॉर्पोरेशन अध्यक्ष से मुलाकात की रणनीति

बैठक में कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं और संगठनात्मक मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत 31 जुलाई को सायं 5:00 बजे शक्ति भवन में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्री आशीष गोयल से शिष्टाचार भेंट की जाएगी और उनके समक्ष कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से रखा जाएगा।

एकजुटता पर विशेष जोर

मार्गदर्शन देते हुए अखिल भारतीय महामंत्री डी. राजमुर्गन ने कहा कि वर्तमान समय में विद्युत क्षेत्र के कर्मचारियों की चुनौतियों का समाधान मजबूत संगठनात्मक एकता से ही संभव है। उन्होंने अखिल भारतीय विद्युत मजदूर संघ और बीएमएस उत्तर प्रदेश से संबद्ध सभी यूनियनों को एक मंच पर लाकर प्रदेश स्तर पर एक सशक्त “विद्युत मजदूर महासंघ” गठित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महासंघ बनने से कर्मचारियों की आवाज और अधिक बुलंद होगी।

दिग्गज पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और श्रमिक एकता को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, केस्को विद्युत मजदूर संघ के अध्यक्ष विजय कुमार त्रिपाठी व महामंत्री विष्णु पाण्डेय, केस्को संविदा मजदूर संघ के अध्यक्ष शंभू सिंह, दीपक, पूरन सहित विभिन्न जिलों एवं परियोजनाओं से आए अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button