पूर्वांचल

सीएम योगी ने वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को शील्ड देकर किया सम्मानित

IIM मुंबई के विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान पर दी बधाई, लोकसेवा में योगदान को सराहा

वाराणसी 28 नवंबर :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कमिश्नरेट वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल (IPS) को सम्मानित किया। भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) मुंबई द्वारा लोकसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित Distinguished Alumni Award (विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान) मिलने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

सम्मान स्वरूप शील्ड प्रदान की

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को स्वयं सम्मान स्वरूप शील्ड प्रदान की। उन्होंने लोकसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्राप्त इस सम्मान को सराहा।

पुलिस विभाग और काशी के लिए गौरव

यह सम्मान कमिश्नरेट वाराणसी और पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। इसे मोहित अग्रवाल की नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण की पहचान के रूप में देखा जा रहा है, जो अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button