पूर्वांचल

विद्युत विभाग :प्रबंध निदेशक रहे चकाचौंध से दूर, इधर डिस्कॉम के निदेशकों और मुख्य अभियंताओं ने काशी में जमकर लुत्फ उठाया देव दीपावली का!

दूसरे जोन के आला अधिकारी भी काशी में दिखे; कथित रूप से साढ़े तीन लाख रुपये में बुक की गई ‘शाही सवारी’और शाही नास्ता, नगरीय वितरण खण्ड प्रथम द्वारा कथित तौर पर प्रायोजित किए जाने की चर्चा से विभाग में मची खलबली

वाराणसी25नवंबर :जहां एक ओर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने सादगी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए देव दीपावली की चकाचौंध और तामझाम से खुद को पूरी तरह दूर रखा, वहीं दूसरी ओर डिस्कॉम के ही कई शीर्ष अधिकारियों—निदेशक (वाणिज्य), निदेशक (तकनीकी) और मुख्य अभियंताओं— चुनिंदा अधिकारीयो का काशी की गंगा लहरों पर ‘शाही अंदाज’ में उत्सव मनाने का मामला अब विभागीय गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गया है।

इस शाही नौका विहार में वाराणसी जोन के साथ-साथ दूसरे जोन के अधिकारी भी शामिल हुए, जिससे राजस्व वसूली और मितव्ययिता के सरकारी दावों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रबंध निदेशक की सादगी,अधीनस्थों का ‘शाही ठाठ’

एमडी जहां पर्व के तामझाम से दूर रहे, वहीं निदेशक स्तर के अधिकारियों और मुख्य अभियंताओं ने काशी में विशेष आयोजन का आनंद लिया।

मिर्जापुर छोड़ काशी पहुंचे मुख्य अभियंता

अपने कार्यक्षेत्र मिर्जापुर को छोड़कर मुख्य अभियंता पंकज अग्रवाल भी इस विशेष आयोजन में शरीक होने वाराणसी पहुंचे।

₹3.5 लाख की ‘शाही सवारी’ और प्रायोजन की चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, इस शाही नौका विहार का किराया कथित तौर पर 3.5 लाख रुपये बताया जा रहा है, जिसे नगरीय विद्युत वितरण खण्ड प्रथम द्वारा कथित रूप से प्रायोजित किए जाने की चर्चा जोर-शोर से चल रही है।

जनता की कमाई पर सवाल

घाटे और बकायेदारी से जूझ रहे बिजली विभाग में आला अधिकारियों के इस ‘शाही शौक’ पर आखिरकार उच्च स्तर पर किसकी नजर पड़ेगी, यह बड़ा सवाल बन गया है।

आखिर एक वितरण खण्ड के पास अधिकारियों के निजी या मनोरंजन के दौरे को प्रायोजित करने के लिए लाखों रुपये का बजट किस मद से आया?

आखिर कब पड़ेगी शासन की नजर?

एक तरफ बिजली विभाग लाइन लॉस कम करने, राजस्व वसूली बढ़ाने और आम उपभोक्ताओं पर बकाया बिलों के लिए सख्ती बरतने की बात करता है, वहीं दूसरी तरफ विभाग के ही शीर्ष पदों पर बैठे निदेशक (वाणिज्य), निदेशक (तकनीकी), मुख्य अभियंता (वाराणसी) और मुख्य अभियंता (मिर्जापुर) की इस कथित ‘शाही सवारी’ ने विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

अब देखना यह है कि प्रबंध निदेशक की सादगी के उलट अधिकारियों के इस ‘शाही शौक’ और कथित तौर पर जनता की कमाई से हुए इस भारी-भरकम खर्च पर ऊर्जा मंत्रालय या शीर्ष प्रबंधन की नजर कब पड़ती है, या फिर यह मामला भी फाइलों और चर्चाओं में ही दबकर रह जाएगा।

(नोट: खबर में उल्लिखित किराये और प्रायोजन संबंधी तथ्य विभागीय सूत्रों एवं प्रचलित चर्चाओं पर आधारित हैं, जिनकी आधिकारिक पुष्टि होना शेष है।)

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button