पूर्वांचल

तहसील राजातालाब में श्रद्धापूर्वक मनाई गई लोकबंधु राजनारायण की 109वीं जयंती

109 मोमबत्तियां जलाकर दी गई श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा में उनके योगदान को किया याद

राजातालाब/वाराणसी23नवंबर :तहसील परिसर में सोमवार को प्रख्यात समाजवादी चिंतक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकबंधु राजनारायण की 109वीं जयंती पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अधिवक्ताओं व गणमान्य नागरिकों ने 109 मोमबत्तियां प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण के विराट व्यक्तित्व के विषय में कुछ कहना सूरज को दीपक दिखाने के समान है। उनका पूरा जीवन संघर्ष और सिद्धांतों की राजनीति का प्रतीक रहा है।

अधिवक्ता प्रदीप कुमार सिंह ने उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए ही उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव को न्यायालय में चुनौती दी थी और ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी। वहीं, सर्वजीत भारद्वाज ने उन्हें वंचितों का सच्चा हितैषी बताते हुए कहा कि लोकबंधु गरीबों के मसीहा थे और उनका प्रसिद्ध नारा था कि “गरीबों को मिले रोटी, तो मेरी जान सस्ती है।”

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व महामंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व महामंत्री विजय भारती, पूर्व अध्यक्ष रामजी सिंह, प्रीति सिंह, लक्ष्मी मोदनवाल, काशीनाथ पटेल, लक्ष्मी पांडेय, अभिनीत जोशी, शिवम और श्याम सुंदर सहित सैकड़ों अधिवक्ता व क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button