जनपद न्यायालय में कल लगेगी विशेष लोक अदालत, कम जुर्माने में निपटेंगे वाहन चालान

वाराणसी 27 नवम्बर: यातायात नियमों के उल्लंघन से जुड़े लंबित वाहन चालानों के त्वरित निस्तारण के लिए जनपद न्यायालय परिसर, वाराणसी में शनिवार, 28 नवम्बर 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वाराणसी की ओर से जारी अपील में बताया गया है कि जिन वाहन स्वामियों या चालकों के चालान लंबित हैं, वे निर्धारित तिथि पर न्यायालय परिसर पहुंचकर नियमानुसार न्यूनतम धनराशि जमा कराते हुए अपने मामलों का निस्तारण करा सकते हैं।
प्राधिकरण के अनुसार, लोक अदालत में आने वाले लोगों की सुविधा और प्रक्रिया में सहयोग के लिए जिला न्यायालय परिसर में पैरा लीगल वॉलंटियर (पीएलवी) मौजूद रहेंगे। इसके अलावा नागरिक जानकारी के लिए निम्नलिखित पीएलवी के मोबाइल नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं—
प्रदीप कुमार वर्मा: 8112810960
मदन चौहान: 9305727838
शांता विश्वकर्मा: 9454369138
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने समस्त वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे शनिवार को आयोजित होने वाली इस विशेष लोक अदालत में पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में अपने लंबित चालानों का निस्तारण कराएं और अवसर का लाभ उठाएं।






