पूर्वांचल

वाराणसी :वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर कल (28 नवंबर) शहर में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, सुबह 9 बजे से लागू होगा रूट डायवर्जन

वाराणसी26नवंबर :उपराष्ट्रपति और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के 28 नवंबर को प्रस्तावित काशी आगमन, भ्रमण और प्रस्थान को देखते हुए यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा और सुगम यातायात के मद्देनजर शनिवार सुबह 9:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक शहर के प्रमुख मार्गों, ओवरब्रिज और चौराहों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित व डायवर्ट रहेगा।

अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) ने आम जनता से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों और रिंग रोड का प्रयोग करें तथा अत्यंत आवश्यक होने पर ही अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।

प्रमुख रूट डायवर्जन और प्रतिबंध एक नजर में

1. बाहरी जिलों से आने वाली बसें और भारी वाहन

बाबतपुर व हरहुआ: सुबह 9:00 बजे से बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहा से कोई भी वाहन एयरपोर्ट तिराहा की ओर नहीं जाएगा, इन्हें बड़ागांव की ओर मोड़ा जाएगा। बाबतपुर से आने वाली बसें हरहुआ रिंग रोड चौराहा से परमपुर मार्ग होकर जाएंगी।

जौनपुर, गाजीपुर व आजमगढ़: इन जिलों से आने वाली बसें हरहुआ रिंग रोड अंडरपास चौराहा तक ही आ सकेंगी और वहां से परमपुर की ओर डायवर्ट होंगी।

प्रयागराज, मिर्जापुर व सोनभद्र: इन मार्गों से आने वाली बसों का शहर में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। इन्हें मोहनसराय स्थित ठिकाना ढाबा से ही वापस कर दिया जाएगा। भदोही की बसें परमपुर/सजोई अंडरपास से वापस होंगी।

2. इन ओवरब्रिज पर पूरी तरह थमेंगे पहिए

वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान हरहुआ, तरना, कैंट (लकड़ीमंडी तिराहा से रूट जीरो होने पर) और कज्जाकपुरा ओवरब्रिज पर किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सरैया पुलिस चौकी की ओर से आने वाले वाहनों को कज्जाकपुरा ओवरब्रिज के बजाय पांचकोशी चौराहा की ओर मोड़ा जाएगा।

3. शहर के प्रमुख चौराहों का हाल (सुबह 9 बजे से लागू)

कैंट व पांडेयपुर क्षेत्र: पुलिस लाइन, पांडेयपुर, काली माता मंदिर, आशापुर और संदहा रिंग रोड चौराहा से चार पहिया व मालवाहक वाहन कचहरी या पुलिस लाइन की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें रिंग रोड और अंडरपास के जरिए डायवर्ट किया जाएगा। गिलट बाजार से भोजूबीर और भोजूबीर से जेपी मेहता तिराहा की ओर भी रूट बंद रहेगा।

चौकाघाट से गोदौलिया: लकड़ीमंडी तिराहा से वाहन चौकाघाट व गोलगड्डा की ओर नहीं जाएंगे। वीवीआईपी आगमन के समय लहुराबीर से मैदागिन और गोदौलिया से मैदागिन के बीच सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

राजघाट व रामनगर: राजघाट पुल पर सूजाबाद की ओर से सुबह 9:00 बजे से चार पहिया और मालवाहक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा, जिन्हें रामनगर और टेंगरा मोड़ की ओर मोड़ा जाएगा।

4. बीएचयू, मंडुवाडीह और लंका क्षेत्र (सुबह 11 बजे से विशेष सख्ती)

वीवीआईपी मूवमेंट के समय बौलिया, चांदपुर, लहरतारा, मंडुवाडीह, महमूरगंज, आकाशवाणी और ककरमत्ता ओवरब्रिज पर यातायात डायवर्ट रहेगा।

सुबह 11:00 बजे से भिखारीपुर, चितईपुर, सुंदरपुर और नरिया तिराहा से चार पहिया व मालवाहक वाहन बीएचयू चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें करौंदी चौराहा या अखरी अंडरपास की ओर मोड़ा जाएगा।

सामनेघाट पुल और रामनगर (शास्त्री चौक व रामनगर चौराहा) से भी सुबह 11:00 बजे से वाहन बीएचयू की तरफ नहीं जा सकेंगे।

5. ऑटो और ई-रिक्शा के लिए बदले नियम

सुबह 9:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक: पुलिस लाइन से चौकाघाट-तेलियाबाग, लहुराबीर-मैदागिन-विश्वेश्वरगंज और चौकाघाट-गोलगड्डा-सूजाबाद/पड़ाव मार्ग पर ऑटो व ई-रिक्शा का संचालन बंद रहेगा।

सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक: कैंट स्टेशन से लहरतारा व भिखारीपुर होकर बीएचयू जाने वाले ऑटो/ई-रिक्शा बंद रहेंगे। ये वाहन सिगरा और रथयात्रा मार्ग से होकर जा सकेंगे।

सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक: बीएचयू से मंडुवाडीह स्टेशन और रामनगर चौराहा से बीएचयू के बीच ऑटो व ई-रिक्शा नहीं चलेंगे।

आपातकालीन संपर्क नंबर:

किसी भी प्रकार की यातायात समस्या या जानकारी के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 7839856994

ट्रैफिक हेल्पलाइन: 7317202020

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button