पूर्वांचल

पुलिस झंडा दिवस: पुलिस लाइन में ध्वज फहराकर दी गई सलामी, पुलिस आयुक्त ने याद दिलाया गौरवशाली इतिहास

वाराणसी 23नवंबर : पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर कमिश्नरेट वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस लाइन में पुलिस ध्वज फहराकर सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने ध्वज की गरिमा और सम्मान के प्रति प्रतिबद्धता जताई तथा उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस ध्वज के ऐतिहासिक महत्व और बल की गौरवशाली परंपराओं से अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त ने कहा कि 23 नवम्बर 1952 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी को उत्कृष्ट व सराहनीय सेवाओं के सम्मान में पुलिस ध्वज प्रदान किया था। यह गौरव हासिल करने वाला उत्तर प्रदेश पुलिस देश का पहला राज्य पुलिस बल बना।

उन्होंने बताया कि पुलिस ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि पुलिस बल के साहस, शौर्य, त्याग, समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की पहचान है। यह विरासत आमजन की सुरक्षा, बेहतर कानून-व्यवस्था और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करती है।

पुलिस आयुक्त ने सभी पुलिसकर्मियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे पुलिस ध्वज की प्रतिष्ठा को सदैव बनाए रखें और पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन व संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। समारोह के अंत में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने ध्वज के सम्मान, गौरवशाली परंपराओं के संरक्षण तथा जनसेवा के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button