पूर्वांचल

साकेत नगर में चला बृहद स्वच्छता अभियान, जन जागरूकता रैली के साथ हुआ पौधरोपण

वाराणसी 12सितंबर :साकेत नगर कॉलोनी में सृजन सामाजिक विकास न्यास, सीआरपीएफ एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में एक बृहद स्वच्छता अभियान और जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साकेत नगर पार्क नंबर 1 में व्यापक स्तर पर पौधरोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सभी कॉलोनी वासियों को कम से कम एक-एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत खुद भी एक पौधा रोपा। विधायक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी पूरे काशीवासियों के साथ-साथ समस्त देशवासियों की है, क्योंकि इसके बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। उन्होंने सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं गंगा हरितिमा अभियान के ब्रांड एंबेसडर अनिल कुमार सिंह के सामाजिक व पर्यावरणीय कार्यों की जमकर सराहना की।

कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे विख्यात पर्यावरणविद अनिल कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने की सामूहिक शपथ दिलाई। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीआरपीएफ 95 बटालियन के कमांडेंट एस. बाला पुरकार ने आम जनमानस से इस हरित मुहिम से जुड़ने का पुरजोर आह्वान किया।

इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि राजीव पटेल, पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह, समाजसेवी सुधीर सिंह, अशोक पटेल और श्रीकांत पांडेय अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button