ताज़ातरीन

देव दीपावली और माघ मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगी निर्बाध व सुरक्षित बिजली, निदेशक (तकनीकी) ने किया संगम क्षेत्र का निरीक्षण

प्रयागराज21 नवंबर:देव दीपावली और आगामी माघ मेले के मद्देनजर मेला क्षेत्र में कराए गए विद्युत कार्यों का निदेशक (तकनीकी) जितेंद्र नलवाया ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आगामी माघ मेले की तैयारियों को लेकर प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्रों, अस्थायी विद्युत संयोजनों, प्रकाश व्यवस्था और केबलिंग कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

संगम क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता राजेश कुमार, अधीक्षण अभियंता कृष्ण कुमार सारस्वत, अधिशासी अभियंता (मेला) अशोक कुमार सहित मेला क्षेत्र के सभी उपखंड अधिकारी, अन्य अभियंता व कर्मचारी मौजूद रहे।

निदेशक (तकनीकी) ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए।

निरीक्षण के दौरान दिए गए मुख्य निर्देश

पारदर्शी संयोजन व्यवस्था: मेला क्षेत्र में नए विद्युत संयोजन जारी करने के लिए एक सुगम और पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए, ताकि साधु-संतों, संस्थाओं और दुकानदारों को समय पर बिजली कनेक्शन मिल सके।

क्यूआर कोड से निगरानी: श्रद्धालुओं और उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए क्यूआर कोड (QR Code) आधारित डिजिटल निगरानी प्रणाली विकसित की जाए।

24×7 कंट्रोल रूम व क्यूआरटी: मेला क्षेत्र में चौबीसों घंटे कार्य करने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त अतिरिक्त सामग्री व मानव संसाधन की व्यवस्था के साथ-साथ क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) की तैनाती की जाए।

अधिकारियों के अनुसार, इस संबंध में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (वाराणसी) के प्रबंध निदेशक भी आगामी सप्ताह मेले की कार्ययोजना की समीक्षा करेंगे।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button