पूर्वांचल

लोटा-भंटा मेला और देव दीपावली की तैयारियों को लेकर एक्शन में विधायक डॉ. सुनील पटेल, रामेश्वर धाम का किया निरीक्षण

रोहनिया /वाराणसी23नवंबर :काशी के ऐतिहासिक लोटा-भंटा मेले और देव दीपावली पर्व के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियों को परखने के लिए सोमवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने पंचक्रोशी यात्रा के तृतीय पड़ाव, पावन रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाबा रामेश्वर का विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

आगामी 29 नवंबर को आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध लोटा-भंटा मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विधायक ने मंदिर परिसर और वरुणा नदी के घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके से ही उपजिलाधिकारी (राजातालाब) और खंड विकास अधिकारी (आराजी लाइन) सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मूलभूत सुविधाओं पर विशेष जोर

विधायक डॉ. पटेल ने स्थानीय लोगों और मंदिर प्रबंधन से तैयारियों की जानकारी लेते हुए स्पष्ट किया कि मेले और देव दीपावली के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निम्नलिखित व्यवस्थाएं समय से पूर्व दुरुस्त करने को कहा:

मंदिर परिसर और घाटों पर विशेष साफ-सफाई।

रात्रि के समय पर्याप्त प्रकाश (लाइटिंग) की व्यवस्था।

श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, मंदिर के पुजारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button