पूर्वांचल

विद्युत विभाग :बरईपुर खंड में बिल रिवीजन का बड़ा खेल! जय कुमार गुप्ता के ₹1.68 लाख के कमर्शियल बिल को मात्र 28 हजार में निपटाया

वाराणसी28नवंबर :पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के वाराणसी स्थित विद्युत वितरण खंड बरईपुर में बिल रिवीजन के नाम पर हुए बड़े उलटफेर का मामला सामने आया है, जिससे डिस्कॉम की बिलिंग व्यवस्था पर तीखे सवाल खड़े हो गए हैं। सामने आए बिल दस्तावेजों के अनुसार, बरईपुर खंड के उपभोक्ता जय कुमार गुप्ता, जिनकी अकाउंट संख्या 3691488000 है और जिनका कनेक्शन 4kW स्वीकृत भार की कमर्शियल श्रेणी LMV-2 के अंतर्गत दर्ज है, उनके बिल को महज एक महीने के अंतराल में भारी भरकम रकम से घटाकर बेहद कम स्तर पर ला दिया गया। अक्टूबर 2026 के बिल में कुल देय राशि ₹1,68,974.00 दर्ज थी, जिसमें पूर्व बकाया ₹1,52,885.50 और वर्तमान बिल राशि ₹16,088.73 शामिल थी, लेकिन नवंबर 2026 के अगले ही बिल में कुल देय राशि घटकर ₹28,608.00 रह गई, जिसमें पूर्व बकाया ₹25,194.82 और वर्तमान बिल राशि ₹3,412.90 दिखाई गई है।

विद्युत मामलों के जानकारों और उपभोक्ता अधिकार से जुड़े लोगों का कहना है कि 4kW कमर्शियल LMV-2 कनेक्शन के निर्धारित टैरिफ मानकों, फिक्स्ड चार्ज, न्यूनतम बिलिंग और इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी के गणित के सामने बकाया राशि का ₹1.52 लाख से सीधे ₹25 हजार के आसपास आ जाना बेहद गंभीर और संदेहास्पद है।

बिल रिवीजन की पारदर्शिता पर सीधा सवाल उठ गया है और सरकारी राजस्व को चपत लगने की आशंका गहरा गई है।

पूर्वांचल डिस्कॉम की कमर्शियल विंग की कार्यप्रणाली पहले ही बिल रिवीजन में कथित मनमानी और अनियमितताओं को लेकर चर्चा में रही है, ऐसे में अकाउंट संख्या 3691488000 के इस मामले ने विभागीय निगरानी पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

अब निगाहें डिस्कॉम के उच्च प्रबंधन पर टिकी हैं कि वह इस बिल रिवीजन की फाइल तलब कर निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय करता है या फिर मामला दबकर रह जाता है, जबकि उपभोक्ताओं और जागरूक नागरिकों ने बरईपुर खंड के सभी बड़े बिल रिवीजन मामलों का विशेष ऑडिट कराकर सख्त कार्रवाई करने की मांग तेज कर दी है।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button