पूर्वांचल

सावन में कांवड़ मार्गों पर बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें

– कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं के सम्मान में नगर निगम का फैसला

– जोनवार चलेगा सघन चेकिंग अभियान, आदेश की अनदेखी पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई

वाराणसी (विशेष संवाददाता): पवित्र श्रावण मास के अवसर पर काशी में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के भारी आगमन को देखते हुए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड में आ गया है। कांवड़ यात्रा की पवित्रता और श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था का सम्मान बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम ने बड़ा निर्णय लिया है। शहरी सीमा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सभी प्रमुख कांवड़ मार्गों पर संचालित मांस, मछली और मुर्गा विक्रेताओं की दुकानों को तुरंत बंद रखने का सख्त निर्देश जारी किया गया है।

पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज ने बताया कि कांवड़ मार्गों पर मांस-मछली की दुकानों के संचालन से कांवड़ियों व अन्य श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होने की आशंका रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस व्यवस्था को धरातल पर पूरी सख्ती से लागू किया जा रहा है।

जोनवार टीमें तैनात, चलेगा चेकिंग अभियान

आदेश को प्रभावित ढंग से लागू करने के लिए नगर निगम के कर्मचारियों को जोनवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीमें अपने-अपने क्षेत्रों और कांवड़ मार्गों का लगातार निरीक्षण करेंगी। इस दौरान सघन अभियान चलाकर सड़कों व मुख्य मार्गों पर संचालित दुकानों को बंद कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई भी विक्रेता आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया गया या अवैध रूप से बिक्री में लिप्त मिला, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी दंडात्मक व विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button