पूर्वांचल

लापरवाही की ‘पाइपलाइन’: 5 महीने से अधूरा काम, भरत मिलाप मार्ग के गड्ढों से आक्रोश

वाराणसी 12: ऐतिहासिक भरत मिलाप मार्ग पर जलकल विभाग की लापरवाही स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों के लिए जी का जंजाल बन चुकी है। जगतगंज (वार्ड नंबर 61) में बीते 5 महीनों से पाइपलाइन बिछाने का कार्य कछुआ गति से चल रहा है। जगह-जगह खोदे गए गड्ढे अब तक पूरी तरह नहीं भरे जा सके हैं, जिससे आगामी प्रसिद्ध भरत मिलाप के भव्य आयोजन पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

व्यापारियों का फूटा गुस्सा, दुकानें बंद विभाग की इस “तारीख पर तारीख” देने की कार्यप्रणाली से तंग आकर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों के सब्र का बांध टूट गया। विरोध स्वरूप व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। जलकल विभाग की इस ढचर-पचर व्यवस्था और धूल-मिट्टी के कारण क्षेत्र से ट्रांसपोर्टरों का पलायन शुरू हो गया है, जिससे स्थानीय कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

आयोजन पर मंडराया खतरा स्थानीय निवासियों का कहना है कि इसी मार्ग से होकर ऐतिहासिक भरत मिलाप की शोभायात्रा निकलती है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे और बिखरी मिट्टी न केवल आम राहगीरों बल्कि आयोजन के दौरान जुटने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के लिए भी बड़ा खतरा बने हुए हैं।

दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग जनाक्रोश को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि:

  • दोषी ठेकेदार और लापरवाह अधिकारियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।

  • तदर्थ (अस्थायी) और गैर-जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली को तुरंत सुधारा जाए।

  • भरत मिलाप के आयोजन से पूर्व मार्ग की मरम्मत और समतलीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर पूरा कराया जाए।

यदि समय रहते सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया, तो क्षेत्रवासियों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button