वाराणसी से फिल्म ‘हनुमान अंश’ का बड़ा कदम: एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह और पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह से मिली फिल्म टीम, मिलीं शुभकामनाएं

वाराणसी12सितंबर :आगामी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की पूरी टीम ने अपनी फिल्म के प्रचार और मार्गदर्शन के सिलसिले में रघुकुल भवन पहुंचकर एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह तथा पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान फिल्म के मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या, प्रख्यात गायक साधु तिवारी और टीम के अन्य प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। रघुकुल भवन में आयोजित इस बैठक के दौरान फिल्म के कथानक, निर्माण और सामाजिक संदेश जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह और पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने फिल्म की सराहना करते हुए पूरी स्टारकास्ट और तकनीकी टीम को सफलता के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस खास मौके पर सागर सिंह, सिद्धार्थ सिंह, श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट (काशी) के सचिव शैलेश त्रिपाठी, ट्रस्टी उत्कर्ष श्रीवास्तव, कृष्णकांत सिंह, प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह (साजन), अनिल कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह तथा रामेश्वर प्रजापति सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कथानक, निर्माण और सामाजिक संदेश जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह और पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने फिल्म की सराहना करते हुए पूरी स्टारकास्ट और तकनीकी टीम को सफलता के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस खास मौके पर सागर सिंह, सिद्धार्थ सिंह, श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट (काशी) के सचिव शैलेश त्रिपाठी, ट्रस्टी उत्कर्ष श्रीवास्तव, कृष्णकांत सिंह, प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह (साजन), अनिल कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह तथा रामेश्वर प्रजापति सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






