एक झलक

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन: डॉ. सीपी उपाध्याय बने अध्यक्ष, संतोष मिश्र ने ली महामंत्री पद की शपथ

प्रयागराज03नवंबर: इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। इस समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सीपी उपाध्याय और महामंत्री संतोष कुमार मिश्र ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ ही कार्यकारिणी के सभी 30 पदाधिकारियों और गवर्निंग काउंसिल के सम्मानित सदस्यों ने भी औपचारिक रूप से अपनी-अपनी जिम्मेदारियां संभाल लीं।

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए हाईकोर्ट की गरिमा और कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हाईकोर्ट के बेहतर और सुचारु संचालन के लिए मुख्य न्यायाधीश और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का आपसी समन्वय बेहद आवश्यक है।

वरिष्ठ अधिवक्ता ओझा ने आगे जोर देते हुए कहा कि न्याय प्रणाली को गति देने के लिए आपसी मतभेदों को बातचीत और आपसी तालमेल से सुलझाया जाना चाहिए, ताकि न्यायालय का कामकाज बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से चलता रहे और वादकारियों को समय पर न्याय मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान बार के तमाम वरिष्ठ अधिवक्ता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में वकील मौजूद रहे, जिन्होंने नई कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button