एक झलक

यूपी ऊर्जा विभाग: 11 निदेशक पदों के लिए निकला नया विज्ञापन; 3 महीने के एक्सटेंशन के बाद फिर शुरू हुई कुर्सी की जोड़-तोड़

3 महीने का मिला था जीवनदान, अब नए विज्ञापन से गरमाई बिजली महकमे की सियासत

लखनऊ 03अक्टूबर :उत्तर प्रदेश के ऊर्जा विभाग में लंबे समय से जारी ऊहापोह के बीच शासन ने बड़ा कदम उठाया है। पावर कॉरपोरेशन , ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन और राज्य की विभिन्न कंपनियों (PVVNL, PuVVNL, DVVNL, KESCO) में निदेशक (Director) के रिक्त व कार्यरत पदों को भरने के लिए विज्ञापन संख्या 03/2026 जारी कर दिया गया है।

गौर करने वाली बात यह है कि हाल ही में विभाग में कार्यरत कई निदेशकों का कार्यकाल 3 महीने के लिए बढ़ाया गया था ताकि प्रशासनिक व्यवस्था बनी रहे।

लेकिन अब नए सिरे से भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने के बाद बिजली महकमे के उच्च गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

पुराने निदेशक फिर से रेस में, ‘कुर्सी’ बचाने और कब्जाने की होड़

विज्ञापन जारी होते ही निगम के भीतर और बाहर प्रशासनिक स्तर पर गहमगहमी बढ़ गई है:

पुराने चेहरे फिर होंगे सक्रिय: 3 महीने के अस्थाई विस्तार पर चल रहे और हाल में सेवानिवृत्त/कार्यरत अधिकारी एक बार फिर से अपनी कुर्सी पर बने रहने या नए डिस्कॉम में दावेदारी ठोकने के लिए पूरी तरह गोलबंदी में जुट गए हैं।

तकनीकी व प्रशासनिक लॉबी सक्रिय: यूपी पावर कॉरपोरेशन से लेकर DISCOM स्तर तक के मुख्य अभियंता और वरिष्ठ अधिकारी भी इन शीर्ष बोर्ड पदों पर अपनी दावेदारी पेश करने की तैयारी में हैं।

कुल रिक्त पद : 11 निदेशक पद (UPPCL, UPPTCL, PVVNL, PuVVNL, DVVNL, KESCO)

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 21 नवंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक) |

आयु सीमा : न्यूनतम 50 वर्ष एवं अधिकतम 62 वर्ष (31 अक्टूबर 2026 तक) |

वेतनमान :पे मैट्रिक्स लेवल-15 (₹1,71,400 – ₹2,24,100) |

किन-किन निगमों में निकले हैं निदेशक के पद

UPPCL (लखनऊ): Director (Distribution)

UPPTCL (लखनऊ): Director (Finance), Director (Operation), Director (Planning & Commercial)

PVVNL (मेरठ): Director (Commercial), Director (Technical), Director (Finance)

PuVVNL (वाराणसी): Director (Technical)

DVVNL (आगरा): Director (Personnel & Administration), Director (Commercial)

KESCO (कानपुर): Director (Commercial)

विशेष नोट: निदेशक पदों पर नियुक्ति 3 वर्ष के कार्यकाल या 65 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो) के आधार पर अनुबंध पर की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन के अलावा अन्य किसी माध्यम से भेजा गया फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

चौंकाने वाला घटनाक्रम: DVVNL निदेशक कार्मिक के इस्तीफे ने भी बढ़ाई नए विज्ञापन की जरूरत
​इस नए विज्ञापन में सबसे ज्यादा चर्चा और चौंकाने वाला नाम दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पद से जुड़ा है। महज कुछ महीने पहले ही गोरखपुर में मुख्य अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए आशुतोष श्रीवास्तव ने DVVNL में निदेशक कार्मिक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था।

हालांकि, उन्होंने अचानक निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस अप्रत्याशित त्यागपत्र के चलते ही शासन को DVVNL में निदेशक कार्मिक के नए पद के लिए भी पुन: विज्ञापन जारी करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button